More

    महाराष्ट्र में सीएम को लेकर मंथन, शिंदे, फडणवीस, अजित पवार ने अमित शाह के साथ की बैठक

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।  इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए।

    मेरे लिए लाडला भाई पद किसी भी चीज से बडा- शिंदे

    बैठक से पहले दिल्ली पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका साफ कर दी है कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई बाधा नहीं है। लाडला भाई दिल्ली आ चुका है और लाडला भाई पद मेरे लिए किसी भी चीज से बड़ा है। बैठक में हर बात पर चर्चा होगी।

    दिल्ली पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे सीधे शाह के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर गए। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिये गये फैसले का पालन करेंगे। इससे पहले फडणवीस ने एनसीपी नेता सुनील तटकरे के आवास पर अजित पवार के साथ बैठक की।

    शिंदे ने किया था सीएम बनने से इन्कार

    इससे पहले,  बुधवार को ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया था। उन्होंने कहा कि मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा हूं। भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमें मान्य होगा। भाजपा का सीएम मुझे मंजूर है।

    Related articles

    Comments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Share article

    spot_img

    Latest articles

    Newsletter

    [tdn_block_newsletter_subscribe description="U3Vic2NyaWJlJTIwdG8lMjBzdGF5JTIwdXBkYXRlZC4=" input_placeholder="Your email address" btn_text="Subscribe" tds_newsletter2-image="753" tds_newsletter2-image_bg_color="#c3ecff" tds_newsletter3-input_bar_display="row" tds_newsletter4-image="754" tds_newsletter4-image_bg_color="#fffbcf" tds_newsletter4-btn_bg_color="#f3b700" tds_newsletter4-check_accent="#f3b700" tds_newsletter5-tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-envelope-o" tds_newsletter5-btn_bg_color="#000000" tds_newsletter5-btn_bg_color_hover="#4db2ec" tds_newsletter5-check_accent="#000000" tds_newsletter6-input_bar_display="row" tds_newsletter6-btn_bg_color="#da1414" tds_newsletter6-check_accent="#da1414" tds_newsletter7-image="755" tds_newsletter7-btn_bg_color="#1c69ad" tds_newsletter7-check_accent="#1c69ad" tds_newsletter7-f_title_font_size="20" tds_newsletter7-f_title_font_line_height="28px" tds_newsletter8-input_bar_display="row" tds_newsletter8-btn_bg_color="#00649e" tds_newsletter8-btn_bg_color_hover="#21709e" tds_newsletter8-check_accent="#00649e" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" embedded_form_code="YWN0aW9uJTNEJTIybGlzdC1tYW5hZ2UuY29tJTJGc3Vic2NyaWJlJTIy" tds_newsletter1-f_descr_font_family="521" tds_newsletter1-f_input_font_family="521" tds_newsletter1-f_btn_font_family="521" tds_newsletter1-f_btn_font_transform="uppercase" tds_newsletter1-f_btn_font_weight="600" tds_newsletter1-btn_bg_color="#dd3333" descr_space="eyJhbGwiOiIxNSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIn0=" tds_newsletter1-input_border_color="rgba(0,0,0,0.3)" tds_newsletter1-input_border_color_active="#727277" tds_newsletter1-f_descr_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" tds_newsletter1-f_descr_font_line_height="1.3" tds_newsletter1-input_bar_display="eyJwb3J0cmFpdCI6InJvdyJ9" tds_newsletter1-input_text_color="#000000" tds_newsletter1-input_border_size="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEifQ=="]